Dehradun News

पशुपालकों की समस्या जानने के लिए घर-घर पहुंच रहे हैं मंत्री सौरभ बहगुणा, टीम को दिया होमवर्क

Ad

देहरादून: ‘सरकार पशुपालक’ के द्वार नाम से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पशुपालकों की समस्याओं का तुरंत हल खोजने एवं राज्य स्तरीय नीतियां तैयार किए जाने के दृष्टिगत पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा जनपद देहरादून के विकासखंड सहजपुर में पशुपालन श्याम सिंह ग्राम कैंचीवाला, पशुपालन मोहम्मद गफ्फार ग्राम ढाकी, पशुपालक अर्जुन सिंह ग्राम चिलीयो एवं पशुपालन आरती रूपाया ग्राम हडूवाला के घर जाकर पशुपालकों को हो रही समस्याओं का संज्ञान लिया गया। आगें पढ़े…

ADVERTISEMENTS Ad

मंत्री सौरव बहुगुणा द्वारा समस्याओं का त्वरित निराकरण किए जाने एवं पशुपालकों की जन आकांक्षाओं के साथ ही उनके द्वारा दिए गए सुझावों के अनुरूप कार्य योजना तैयार किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने साफ कर दिया है कि जो वादे जनता से किए गए थे उन्हें फ्लोर पर उतारा जा रहा है या नहीं। आगें पढ़े…

भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून मधु चौहान, अपर सचिव पशुपालन निदेशक नितिन भदोरिया, निदेशक पशुपालन डॉक्टर प्रेम कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शीप एंड वूल डेवलपमेंट बोर्ड डॉ आनंद एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top