Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: माता पिता से कहासुनी के बाद नाबालिग ने खुद को लगाई आग, मां-बेटी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती

File Photo
Ad

हल्द्वानी: आजकल छोटी-छोटी बातों पर भी बड़े-बड़े विवाद हो जाते हैं। खासकर युवा पीढ़ी बिना कुछ सोचे समझे गुस्से में आकर आत्मघाती कदम उठाने से परहेज नहीं करती। इसकी एक बानगी उधम सिंह नगर में देखने को मिली है। दिनेशपुर में एक युवती की उसके माता-पिता से बहस हो गई। इसके बाद युवती ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। बीच बचाव में युवती और उसकी मां दोनों झुलस गई। दोनों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जनपद के दिनेशपुर वार्ड नंबर 9 में रहने वाले विनय कुमार की 17 वर्षीय पुत्री रिया का सुबह-सुबह घर पर अपनी मां और पिता के साथ झगड़ा हो गया। दोनों की कहासुनी देखते ही देखते बहुत बढ़ गई। कहासुनी बढ़ने पर नाराज युवती ने खुद पर केरोसिन तेल छिड़क लिया और आग लगा ली।

यह देखकर मोहल्ले में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों के साथ-साथ आसपास के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन जब तक आग बुझ पाती तब तक युवती गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। इस दौरान युवती को बचाने गई उसकी मां की आग में झुलस गई। परिजनों ने फौरन 108 एंबुलेंस को सूचना देकर बुलाया। इसके बाद एंबुलेंस से दोनों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया।

अब हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में दोनों को भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। दोनों को बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। अस्पताल के चिकित्सकों की मानें तो युवती 70 फ़ीसदी से अधिक जल चुकी है और उसकी हालत नाजुक स्थिति में है। डॉ विवेकानंद सत्यावली ने बताया कि युवती की मां भी 30 फीसदी जली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top