Nainital-Haldwani News

ऐसे कैसे सुरक्षित होंगी बेटियां…पंतनगर यूनिवर्सिटी से सामने आया चौंकाने वाला मामला

Ad

पंतनगर: बेटियों और महिलाओं के लिए अच्छा परिवेश तैयार करना एक समाज का दायित्व होता है। मगर यदि पढ़ने वाले संस्थानों में ही बेटियों के साथ दुराचार होने लगेगा तो भला आखिर बेटियां कहां सुरक्षित महसूस करेंगी। पंतनगर विश्वविद्यालय की छात्रा ने पेट दर्द होने पर विवि के अस्पताल का रुख किया तो वहां तैनात डॉ ने ही उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। केस दर्ज होने के बाद चिकित्सा अधिकारी की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि पंतनगर विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने 5 दिसंबर को उसके साथ उत्पीड़न के मामले में चिकित्सा अधिकारी डॉ दुर्गेश कुमार को आरोपित बनाया है। शिकायती पत्र मिलने के बाद कमेटी द्वारा जांच भी की गई। प्रथम दृष्टया डॉ दुर्गेश कुमार को दोषी पाए जाने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया था।

रविवार को पीड़ित छात्रा ने पंतनगर थाने में दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ तहरीर सौंपी थी। पीड़िता के मुताबिक 5 दिसंबर 2022 को जब उसकी तबीयत ठीक नहीं थी तो उसने विवि के अस्पताल का रुख किया था। मगर यहां चिकित्सा अधिकारी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और किसी को न बताने की धमकी भी दे डाली।

थाना अध्यक्ष पंतनगर राजेंद्र सिंह दांगी ने जानकारी दी और बताया कि छात्रा की तहरीर मिली थी। जिसके बाद जीबी पंत विश्वविद्यालय के चिकित्सालय के डॉ दुर्गेश कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top