Nainital-Haldwani News

बेटियां ही नहीं बेटे भी सुरक्षित नहीं हैं, हल्द्वानी में 8 साल के बच्चे से कुकर्म

Ad

Haldwani news: हल्द्वानी से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां काठगोदाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत 8 साल के बच्चे के साथ नाबालिग किशोर ने कुकर्म किया। घटना का पता तब चला जब बच्चा लहूलुहान हालत में घर पहुंचा, मां ने बच्चे से पूछताछ की। जिसके बाद बच्चे ने घटना के बारे में बताया। ( Misdeed With minor child )

ADVERTISEMENTS Ad

अपने साथ गौला नदी में ले गया

पुलिस के अनुसार काठगोदाम क्षेत्र में रहने वाला आठ वर्षीय किशोर अपने घर में था। तभी पड़ोस में रहने वाला किशोर जिसकी उम्र 17 वर्ष बच्चे को बहला फुसलाकर उसे घोड़े चराने के बहाने अपने साथ गौला नदी में ले गया। जहां उसने बच्चे के साथ कुकर्म किया। पीड़ित जब घर पहुंचा तो मां ने देखा कि उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। मां के पूछने पर बच्चे ने घटना के बारे में बताया। जिसके बाद मां काठगोदाम पुलिस के पास पहुंची और तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होते ही पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ( Misdeed With minor child in haldwani )

धमकाने का आरोप

सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि आरोपी को जेजे बोर्ड के सामने पेश किया गया। जहां से उसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया है। वहीं पीड़ित परिवार ने किशोर के परिवार वालों पर धमकाने का आरोप लगाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top