Dehradun News

अभिनेत्री बनाने के नाम पर उत्तराखंड की युवती के साथ गलत काम, सोशल मीडिया से जरा बचके…

Ad

देहरादून: इंटरनेट के फायदे हैं मगर इसके नुकसान भी हैं। कई अराजक तत्वों को सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी के शिकार मिल जाते हैं। इस बार प्रदेश की एक युवती को वेबसीरीज में काम देने के झांसे में लेकर दो जनों ने गंदा काम किया है। डाकपत्थर में दो व्यक्तियों ने एक युवती को वेब सीरीज में मुख्य रोल देने और पैसे का लालच देकर प्राकृतिक संबंध बनाए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक ज्ञान सिंह नामक व्यक्ति ने बीती दो नवंबर को सोशल मीडिया पर वेबसीरीज बनाने के सिलसिले में पोस्ट डाली और रोल देने को कहा। विकासनगर कोतवाली के पास रहने वाली एक युवती इनके झांसे में आ गई। उसने आरोप लगाया है कि आरोपित ज्ञान सिंह व पंजाब सिंह ने उसे झूला पुल डाकपत्थर में ले जाकर बहला फुसलाकर छेड़छाड़ की और अप्राकृतिक संबंध बनाए।

साथ ही किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। अब पुलिस के पास मदद मांगने पहुंची युवती की तहरीर पर दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तारी के लिए तलाश रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top