Udham Singh Nagar News

हल्द्वानी के लिए बस में बैठा युवक लापता,भारत की खोज के लिए परिजनों ने साझा की जानकारी

Ad

रामपुर:हल्द्वानी के लिए निकला एक छात्र लापता हो गया। मामला 29 मार्च का है। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि मंगलवार दोपहर 12.30 बजे युवा घर से निकला था। जानकारी के मुताबिक भारत अग्नि पुत्र नीलमणि सिंह निवासी दरोग़ा फार्म मानपुर तहसील स्वार ज़िला रामपुर ने घर से निकलते वक्त लाल रंग की टी-शर्ट  व नेवी ब्लू कलर का लोअर पहनी हुई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

भारत अग्नि के लापता होने के संबंध में थाना बाजपुर ज़िला ऊधम सिंह नगर में मुक़दमा पंजीकृत करवाया गया है। युवक की उम्र 22 साल है। परिजनों ने अपील की है कि अगर किसी को युवक के संबंध में कोई भी जानकारी मिलती है तो वह 8753888884 नंबर पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top