Uttarkashi News

उत्तराखंड चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक ने पाला बदला, MLA राजकुमार भाजपा में शामिल

Ad

देहरादून: जिसका इंतजार था वह होने लगा है। साल 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस परिवर्तन यात्रा के बाद से ऊर्जा से भरी नजर आ रही थी लेकिन उसे झटका लगा है। कांग्रेस के विधायक ने चुनाव से पहले पाला बदल दिया है। उनकी घर वापसी हुई है। उत्तरकाशी जिले की पुरोला विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

नई दिल्ली पार्टी मुख्यालय में उन्हें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। वह साल 2017 चुनाव में टिकट ना मिलने के वजह से निराश हो गए थे और कांग्रेस में चले गए थे। इससे पहले भाजपा ने धनोल्टी विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार को भी अपने खेमे में शामिल किया था। चुनाव से पहले भाजपा अन्य दलों पर मनोविज्ञैनिक बढ़त लेती दिख रही है।

भाजपा में दिग्गजों का शामिल होने का सिलसिला कुछ और दिन चल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अन्य निर्दलीय विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। राजकुमार पिछले तीन दिन से दिल्ली में थे। उनकी और भाजपा के बीच विचार विमर्श चल रहा था और सभी बिंदुओं पर रविवार को सहमति बनी। भाजपा के पास अब उत्तराखंड में 58 विधायक हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top