Udham Singh Nagar News

युवाओं को सितारगंज विधायक ने सेहत के लिए किया जागरूक, योग करते हुए आए नजर

Ad

हल्द्वानी: भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते हैं। खासकर युवा जिन्हें केवल काम की परवाह होती है। हेल्थ को लेकर घर पर भी कोई गंभीर नहीं रहता है हालांकि बाहर के खाने को लेकर बाते होती है। युवाओं को सेहत का पाठ पढ़ाने के लिए सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा योग करते गुए नजर आए। उन्होंने अपने अभ्यास को सोशल मीडिया पर अपलोड किया। उन्होंने अपने कैप्शन के माध्यम से योग की महत्वता का भी जिक्र किया।

ADVERTISEMENTS Ad

विधायक का कहना है कि देश आगे बढ़ रहा है। हम युवा भारत की बात करते हैं लेकिन युवा भारत फिट भी रहना चाहिए। इसके लिए योग सबसे बड़ा हथियार बन सकता है। 24 घंटे सभी के पास होते हैं और कुछ वक्त अपनी सेहत को भी देना चाहिए जो एक प्रकार का निवेश है। उन्होंने कहा कि युवाओं को हेल्थ की तरफ गंभीर रहना चाहिए और इसलिए वह उन्हें प्रेरित करने का प्रयास कर रहे हैं। विकास के लिए युवाओं का साथ जरूरी है और इसके लिए उन्हें अपना विकास करना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top