Nainital-Haldwani News

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत ,हल्द्वानी विधायक ने भाजपा को लेकर दिया बयान

Ad

हल्द्वानी: कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। कांग्रेस ने 135 सीट हासिल की तो वही भाजपा के खाते में केवल 66 सीट आई है। कांग्रेस की जीत का जश्न कांग्रेसियों ने विभिन्न राज्यों में मनाया। हल्द्वानी में भी कांग्रेस कार्यकर्ता काफी खुश दिखे और लोकसभा चुनाव से पहले मिली इस जीत को महत्वपूर्ण बताया।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कांग्रेस जीत के बाद भाजपा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कर्नाटक में नफरत फैलाने का भरपूर प्रयास किया। भगवान श्री राम के नाम पर राजनीति कर सत्ता का पूर्ण दुरुपयोग किया, परंतु जनता ने सांप्रदायिक राजनीति को नकारा है। ये भाजपा को मुँह तोड़ जवाब है ,कर्नाटक के चुनाव परिणाम का संदेश भाजपा की नकारात्मक,सांप्रदायिक,नफ़रत, ध्रुवीकरण अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बँटवारे की हार और महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार व वैमनस्य के ख़िलाफ़ सख़्त जनादेश है।

हल्द्वानी विधायक ने कहा कि लोकतंत्र और सत्य की जीत है। अब मध्य प्रदेश में भी ऐसा ही होने वाला है। उन्होंने कर्नाटक के नेतृत्व और वहां की जनता के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को इस जीत पर बधाई भी दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top