Uttarakhand News

उत्तराखंड के आमा-बूबू के लिए बड़ी खबर,राज्य सरकार उठाने वाली है आपकी जिम्मेदारी

Ad

photo source-amit sah/Pahadi Fasak {Kumauni gupshup}

देहरादून: राज्य सरकार ने एक नेक पहल की शुरुआत की है। राज्य के बुजुर्गों की देखभाल अब सरकार करेगी। जल्द ही प्रदेश में करीब नौ लाख वरिष्ठ नागरिकों के लिए मोबाइल केयर यूनिट और फिजियोथैरेपी क्लीनिक की मुफ्त सुविधा मिलने जा रही है। यह जानकारी समाज कल्याण निदेशक विनोद गिरी गोस्वामी ने दी। उन्होंने बताया कि शासन ने कार्ययोजना की मंजूरी दे दी है। कार्ययोजना पर विभाग ने काम करना आरंभ कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

ऐसी गतिविधियों को संचालित करने वाली अनुभवी एजेंसियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए आवेदन मांगें गए हैं। योजना राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बहुत फायदेमंद होगी। यह कार्ययोजना पूरी तरह से धरातल पर उतर गई, तो इससे राज्य के उन बुजुर्गों को अधिक फायदा मिलेगा, जो गरीब या फिर अकेले जीवन यापन कर रहे हैं।

यह भी पढ़े:डांस पार्टी में बार बालाओं के साथ डांस करते होमगार्डों का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यह भी पढ़े:नहीं रहे हार्दिक पांड्या के पिता,हार्ट अटैक से हुई मौत, क्रुणाल ने छोड़ा टी-20 टूर्नामेंट

बता दें कि मोबाइल मेडिकेयर यूनिट के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को इलाज की सुविधा मिलेगी। साथ ही फिजियोथेरेपी क्लीनिक में भी यह स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे। प्रत्येक मोबाइल यूनिट हर महीने कम से कम 400 वरिष्ठ नागरिकों को कवर करेगी। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने एक विस्तृत कार्ययोजना बनाई है। इस कार्ययोजना पर शासन ने अपनी मुहर लगा दी है।

जानकारी के अनुसार यह सारी गतिविधियां स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा संचालित होंगी। जिसके लिए सरकार की ओर से उन्हें अनुदान दिया जाएगा। विभाग की ओर से ऐसी इच्छुक एजेंसियों से आवेदन मांग लिए गए हैं। कार्ययोजना का मुख्य ध्येय वरिष्ठ नागिरकों की वित्तीय सुरक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, पोषण, आश्रय व उनके जानमाल की सुरक्षा है।

यह भी पढ़े:रुद्रपुर :SSP दलीप सिंह कुंवर ने चौकी प्रभारी को किया सस्पेंड,एक हफ्ते में 11 पहुंचा आंकड़ा

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में बनेगा एशिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध,पांच राज्यों की सरकारें करेंगी इंवेस्टमेंट

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top