Sports News

उत्तराखंड के मोहन सैनी ने सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, आप भी दीजिए बधाई

Ad

Uttarakhand National Gold: Mohan Saini Gold Medal:

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखण्ड के युवाओं का सेना के लिए जज्बा और योगदान हमेशा से सराहनीय रहा है। सेना के साथ फिटनेस और खेलों में भी प्रदेश के युवाओ ने अनेकों आयाम स्थापित किए हैं। आज हम आपको उत्तराखण्ड के फौजी युवा मोहन सैनी की सफलता के बारे में बताने जा रहे हैं। मोहन ने भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में आयोजित 27वीं सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अपनी मेहनत और प्रयास से प्रदेश को गोल्ड मेडल दिलाने वाले मोहन पर समूचे प्रदेश को गर्व है।

10,000 मीटर की दौड़ में पाया पहला स्थान

बता दें कि नेशनल फेडरेशन द्वारा भुवनेश्वर में 27वीं सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 (Senior Athletics Competition) का आयोजन 12 से 15 मई तक किया गया था। इस प्रतियोगिता में मोहन ने 30:41.65 मिनट में 10,000 मीटर पुरूष दौड़ में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। बता दें कि यह पदक मोहन का पहला स्वर्ण पदक है। इस अवसर पर गोवा एथलेटिक्स एसोसियेशन के सचिव शरेंद्र नायक ने भी मोहन को शुभकामनाएं दी हैं। मोहन ने बताया कि उनकी रुचि बचपन से ही इस खेल में रही है। उन्होंनें अबतक कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त की है।

जीता पहला राष्ट्रीय स्वर्ण पदक

मोहन ने पत्रकारों से हुई वार्ता में बताया कि उन्होंने साल 2013 से काशीपुर के साई सेंटर में कोच चंदन सिंह नेगी से प्रशिक्षण लिया था। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में वो अब तक 10 रजत और सात कांस्य पदक जीत चुके हैं। भुवनेश्वर में मिला यह स्वर्ण पदक उनका पहला राष्ट्रीय स्वर्ण पदक है। फौज में मोहन सैनी की पहली तैनाती वर्ष 2019 में रुड़की आर्मी में हुई थी। वर्तमान में वो जालंधर में हवलदार के पद पर तैनात हैं। इसी के साथ मोहन अभी इंडिया कैंप बैंगलुरू में कोच सुरेंद्र भंडारी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब वो आगामी सीनियर एशियन खेलों की तैयारी कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top