Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में मोहम्मद कैफ का शानदार अर्धशतक, टीम को दिलाई बड़ी जीत

Ad

हल्द्वानी: कीर्ति चक्र से सम्मानित शहीद पूर्व सैनिक हरक सिंह की स्मृति में आयोजित प्रथम अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को डीके स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर के बीच मुकाबला खेला गया। डीके स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। रुद्रपुर स्टेडियम ने पहले खेलते हुए 40 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए । मोहम्मद कैफ ने नाबाद 77 रन , अक्षत जोशी ने नाबाद 52 रन बनाए । डीके स्पोर्ट्स की तरफ से अक्षत भाकुनी 2 और शौर्य ने 2विकेट प्राप्त किए।

ADVERTISEMENTS Ad

निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए डीके स्पोर्ट्स की टीम ने 40 ओवरो में 146 रनो में आल आउट हो गई। हार्दिक राज ने नाबाद 52,भावेश रावत ने 32 रन बनाए। रुद्रपुर स्टेडियम की तरफ से अक्षत जोशी ने 4 विकेट और लव ने 3 विकेट प्राप्त किए। प्लेयर ऑफ द मैच रुद्रपुर स्टेडियम के अक्षत जोशी रहे जबकि उपविजेता टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हार्दिक राज बिष्ट रहे। मैच का शुभारंभ सुधाकर जोशी ने किया।

मैच के निर्णायक इशांत और प्रमोद रहे। स्कोरर गौरव दानी और मुकेश रहे। शनिवार को VSHS, हल्द्वानी और रुद्रा लायंस रुद्रपुर के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मैच के दौरान , दान सिंह कन्याल,दान सिंह भण्डारी, महेंद्र बिष्ट, धीरेंद्र डालाकोटी, विनय जोशी, हेमंत जोशी, , गणेश रावत, हरीश नेगी , मनोज मेहरा, विनोद मेहरा , विनोद जोशी, dr. मुकुल पंत,महेंद्र बिष्ट, राजू भैसोड़ा, हरीश रजवार, सुधाकर जोशी , जीवन मिश्रा, विजय कुकशाल, विनोद वर्मा, त्रिलोक सिंह जीना आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top