Rajasthan

ऑपरेशन सिंदूर के बीच स्क्वाड्रन लीडर मोहना सिंह की चर्चा हुई शुरू

Ad

Tejas: Mohana Singh: Indian Airforce: हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा चलाए गए सफल ऑपरेशन ‘सिंदूर’ की चर्चा देश-विदेश में हो रही है। इसी अभियान के चलते देश की बहादुर बेटियों की बहादुरी भी सामने आ रही है। ऐसे में राजस्थान की मोहना सिंह एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गई हैं। मोहना सिंह भारतीय वायुसेना की पहली महिला पायलट हैं जिन्होंने तेजस फाइटर जेट उड़ाकर इतिहास रच दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad

झुंझुनू जिले के पापड़ा गांव में 22 जनवरी 1992 को जन्मी मोहना सिंह का सपना था आसमान में उड़ान भरने का। उनके पिता भारतीय वायुसेना में वारंट ऑफिसर रह चुके हैं, जिससे उन्हें बचपन से ही देशभक्ति और अनुशासन का माहौल मिला। इसी प्रेरणा के साथ उन्होंने कठिन परिश्रम किया और भारतीय वायुसेना में चयनित हुईं। साल 2019 में उन्होंने तेजस जैसे अत्याधुनिक फाइटर जेट को उड़ाकर देश का गौरव बढ़ाया। हाल ही में जोधपुर में आयोजित युद्ध अभ्यास ‘तरंग शक्ति’ में भी उन्होंने अद्भुत प्रदर्शन किया, जिसके बाद उन्हें ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top