Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में चौंकाने वाला मामला, सात साल की बच्ची के साथ मामा ने किया गंदा काम

Ad

हल्द्वानी: शहर से एक गंभीर मामला सामने आया है। पूरा मामला बनभूलपुरा का है। जहां एक मामा ने अपनी भांजी के साथ गंदा काम किया है। जानकारी के अनुसार मामा नाबालिग है और भांजी एक सात साल की बच्ची है। जिसकी मां ने पुलिस को तहरीर देकर पूरी घटना से अवगत कराया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध पॉस्को एक्ट में मामला दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस का कहना है कि बनभूलपुरा निवासी एक महिला ने तहरीर देकर रविवार को उसकी सात वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। तहरीर में बताया गया है कि महिला के बाजार जाने के दौरान उसके 17 वर्षीय भाई ने अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ की। बेटी के हल्ला मचाने पर लोग आए तो आरोपी मामा वहां से भाग खड़ा हुआ।

महिला को उसकी बेटी ने यह जानकारी दी तो वह सीधे बनभूलपुरा थाने पहुंच गई। बता दें कि यहां आरोपी के परिजन भी पहुंच गए। काफी देर तक मौके पर हंगामा भी हुआ। इसके बाद महिला ने आरोपी भाई के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ नीरज भाकुनी का कहना है कि किशोर के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top