Uttarakhand News

इस दिन पहुंचेगा उत्तराखंड में मानसून, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी !

uttarakhand weather
Ad

Uttarakhand news: Monsoon updates: उत्तराखंड में मौसम का रंग इस बार कुछ अनोखा ही रहा है। उत्तराखंड में जहां एक ओर पहाड़ों में हो रही बारिश के वजह से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। वहीं राज्य के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी लगातार रिकोर्ड तोड़ रही है। भीषण गर्मी के वजह से मैदानी क्षेत्रों के लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लेकिन उत्तराखंड के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में मानसून के 25 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। जो कि सामान्य के करीब ही माना जाएगा। साथ ही उत्तराखंड में इस बार सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक वर्षा का अनुमान है। ( Uttarakhand Monsoon updates )

ADVERTISEMENTS Ad

25 जून के बाद पहुंचने की उम्मीद है

बता दें कि मानसून केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से आगे बढ़ रहा है और अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र में दस्तक देगा। उत्तराखंड में इस बार मानसून के 25 जून के बाद पहुंचने की उम्मीद है। जो कि सामान्य के आसपास ही है। आमतौर पर उत्तराखंड में मानसून 20 से 25 जून के बीच दस्तक देता है। उत्तराखंड में एक मार्च से 31 मई तक ग्रीष्मकाल में सामान्य से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई। इसके बाद एक जून से मानसून सीजन की शुरुआत में भी प्रदेश के ज्यादातर मैदानी क्षेत्र सूखे ही हैं। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में प्री-मानसून शावर तेज हो गए हैं। कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछार और तेज हवा चलने का दौर जारी है। इस वर्ष अभी तक मानसून अपने सामान्य समय से लगभग दो दिन पीछ़े चल रहा है। ( Monsoon is expected to reach in uttarakhand after june 25th )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top