Nainital-Haldwani News

मुरादाबाद-काठगोदाम पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू, खत्म हुआ लोगों का इंतजार

Ad

हल्द्वानी:मुरादाबाद से हल्द्वानी पहुंचना अब आसान हो गया है क्योंकि 6 महीने बाद मुरादाबाद-काठगोदाम पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया है, हालांकि ट्रेन मुरादाबाद से चलकर लालकुआं तक ही आ रही है. पैसेंजर ट्रेन के संचालन के बाद मुरादाबाद से सटे शहरों से हल्द्वानी पहुंचना आसान हो जाएगा.

ADVERTISEMENTS Ad

व्यापार के सिलसिले के लिए कई लोग कुमाऊं से मुरादाबाद की तरफ जाते हैं और यह उनके लिए भी सौगात है. आपको बता दे कि पिछले साल अक्टूबर में भारी बारिश की वजह से काठगोदाम रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके बाद मुरादाबाद काठगोदाम पैसेंजर ट्रेन का संचालन रेलवे को रोकना पड़ा था. व्यापार के वजह से एक दूसरे पर निर्भर रहने वाले लोगों के लिए ट्रेन का संचालन बंद होना किसी सिर दर्द से कम नहीं था. इस ट्रेन के संचालन को दोबारा शुरू करने को लेकर लगातार मांग की जा रही थी और रेलवे भी इसके लिए गंभीर था. 6 महीने बाद मंडल रेलवे प्रबंधक इज्जतनगर की संस्तुति के बाद ट्रेन को दोबारा शुरू कर दिया गया है. यह ट्रेन मुरादाबाद से दोपहर 2:45 पर रवाना होती है. स्टेशन अधीक्षक आरडी मीना ने बताया कि मंगलवार को दोपहर अपने निर्धारित समय पर ट्रेन मुरादाबाद से चली. फिलहाल ट्रेन लालकुआं तक ही अपनी सेवा दे रही फिलहाल ट्रेन लालकुआं तक ही अपनी सेवा दे रही है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top