Chamoli News

उत्तराखंड से सन्न कर देने वाला मामला, 14 महीने के बच्चे को पीठ पर बांधकर मां ने की आत्महत्या

File Photo
Ad

चमोली: कुछ मामले ऐसे होते हैं जिनके जिक्र मात्र से रूह कांप जाती है। जनपद चमोली से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। नंदानगर विकासखंड स्थित गांव की एक महिला ने अपनी मासूं बच्चे के साथ आत्महत्या कर ली है। मां ने अपने मासूम बच्चे को पीठ पर बांधकर फांसी लगा ली। दोनों की मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार चमोली जिले के नंदानगर विकास खंड के सरपाणी गांव निवासी 20 वर्षीय अनीशा ने अपने 14 महीने के बच्चे को पीठ पर बांधकर फांसी लगा ली। दोनों के शव पास के ही उस्तोली गांव के जंगल में पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकी मिले हैं।

नंदानगर तहसील के तहसीलदार राकेश देवली ने जानकारी दी और बताया कि सरपाणी गांव के कुलवीर सिंह की 20 वर्षीय पत्नी अनीशा देवी और उसके 14 माह के पुत्र का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला है। मृतका का मायका बांजबगड़ गांव में है, घटना की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम को इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। इस खबर को सुनकर हर कोई सन्न रह गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top