Nainital-Haldwani News

नैनीताल की पर्वतारोही बहू टुसि ने बनाया नया कीर्तिमान, माउंट एवरेस्ट कर चुकीं हैं फतह

Ad

Nainital news: Mountaineer Tusi Anit Sah: नैनीताल की पर्वतारोही बहू टुसि अनित साह ने दुर्गम रॉक पर चढ़कर कीर्तिमान बनाया है। पर्वतारोही टूसि अनित साह एवरेस्ट विजेता के साथ ही भारत में सबसे अधिक पीक चढ़ने वाली महिला भी हैं। इस बार टुसि ने पश्चिम बंगाल और झारखंड की सीमा पर स्थित एक हजार फुट ऊंचे दुर्गम रॉक पर चढ़कर रिकॉर्ड बनाया है। बताते चलें कि पश्चिम बंगाल और झारखंड में कई जटिल रॉक हैं जिन पर चढ़ना किसी चैलेंज से कम नहीं होता। यह हाई रिस्क स्पोर्ट्स के साथ ही मल्टी पिच रॉक हैं जिसमें जान जाने का खतरा हमेशा बना रहता है। इस बार टुसि ने यह रिकॉर्ड अपने साथी कौशिक सरखेल के साथ मिलकर बनाया है। हाई रिस्क के इस आरोहण को टुसि ने रोप, क्विक ड्रा, कैराबिनर, डिसेंडर, टेप, स्लिंग आदि के साथ पूरा किया।

ADVERTISEMENTS Ad

टूसि के पति नैनीताल के अनित साह भी पर्वतारोही हैं। उन्होंने साल 1992 में पहली बार एवरेस्ट की चोटी फतह की थी। जिसमें वह युवा पर्वतारोही के रूप में सम्मानित भी हुए। जिसके बाद उन्होंने कई पीक चढ़े। टूसि की मेहनत और लगन का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने मायके कोलकाता में 19 साल तक अंडे की दुकान भी चलाई है। उसके बाद पर्वतारोहण जैसे चैलेंजिंग फील्ड को चुना।

पर्वतारोही टूसि की उपलब्धियों की बात करें तो 2014 में आठ हजार 586 मीटर ऊंचाई वाली चोटी कंचनजंघा फतह कर भारत की पहली महिला बनी। 2013 में एवरेस्ट की चोटी फतेह की। 2012 में माउंट सागर थलय फतह कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। अब तक वह 20 ऊंची चोटिंयां चढ़ चुकी हैं। हिमालय लद्दाख में दस दिन के भीतर उन्होंने दो चोटियां फतह की थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top