National News

मदद का दूसरा नाम बंगला साहिब गुरुद्वारा, ग़रीबों के लिए खोला मात्र 50 रु. MRI स्कैन

Ad

दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की सेवाभाव सोच को पूरा देश सलाम कर रहा है। कमेटी ने देश की सबसे ‘सस्ती’ डायग्नोज़ फैसिलिटी को शुरू करने का फैसला किया है। दिसंबर 2020 से बंगला साहिब गुरुद्वारे में यह सुविधा शुरू हो जाएगी। गुरुद्वारा बंगला साहिब में शुरू होने जा रही यह सुविधा आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। डीएसजीएमसी के प्रेसीडेंट का कहना है कि ज़रूरतमंदों से एमआरआई स्कैन के 50 रुपए जबकि अन्य से थोड़े अधिक रुपए लिए जाएंगे। किसे रियायत की ज़रूरत है इसका फैसला करने के लिए डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा और इसके लिए कमेटी बनाई जाएगी। पढ़ना जारी रखें

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें:नैनीताल की सुरक्षा हेतु डीएम सविन बंसल का प्लान, होटलों व पर्यटकों को फॉलो करना होगा

यह भी पढ़ें:गुंडे पुलिस वालों से नहीं डरती,नैनीताल में पार्किंग को लेकर पुलिस से उलझी महिला

गुरु हरकृष्ण पॉलिक्लिनिक में एमआरआई की 1.5 टेस्ला मशीन मंगाई है। गुरुद्वारे परिसर में बने श्री गुरु हरकृष्ण पॉलिक्लिनिक में मशीन अगले महीने सेटअप होगी फिर दिसंबर से यह सुविधा जरूरतमंद लोगों के लिए शुरू हो जाएगी। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अनुसार यहां तीन तरह के रेट कार्ड बनाए जाएंगे। पहली कैटिगरी में 50 रुपए की एक सामान्य पर्ची काटी जाएगी। इसके सिख गुरुद्वारा अध्यक्ष मरीजों से जुड़े सभी कागजातों का चेक करेंगे और वही मरीजों के नाम एमआरआई के लिए भेजेंगे। पढ़ना जारी रखें

यह भी पढ़ें:बॉर्डर पर कोरोना टेस्ट नहीं, अब बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं उत्तराखंड

यह भी पढ़ें:उत्तराखंड के बिंता गांव की मनीषा जोशी बनी IIT दिल्ली में असिस्टेंट प्रोफेसर

वहीं, दूसरी कैटिगरी में एमआरआई 700-1000 रुपए में होगी। इनमें वह जरूरतमंद लोग आएंगे, जिनको गुरुद्वारा कमेटी के मेंबर नाम भेजेंगे। वहीं, तीसरी कैटिगरी में कोई भी मरीज सिर्फ 1400-1500 रुपए में एमआरआई करा सकता है। इसके अलावा यहां एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी जरूरतमंदों के लिए मात्र 150 रुपए होने जा रही है। बता दें कि, बाजार में एमआरआई के लिए प्राइवेट सेंटरों में 4000 से 5000 रुपए तक वसूले जाते हैं। ऐसें में यह सुविधा मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top