Sports News

महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, रविंद्र जडेजा बने Captain

Ad

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को बड़ा फैसला देखने को मिला है। महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को कमान सौंपी गई है। हालांकि धोनी बतौर खिलाड़ी आगे भी टीम के साथ खेलते रहेंगे। बता दें कि जडेजा को इस बार ऑक्शन से पहले 16 करोड़ में चेन्नई ने रिटेन किया था।

ADVERTISEMENTS Ad

चेन्नई टीम ने इस बार जडेजा और धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जडेजा के अलावा धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए में ही रिटेन किया। इससे यह शुरुआत में ही अंदाजा लग गया था कि जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है। उनके अलावा मोईन अली को 8 करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।

गौरतलब है कि जडेजा 2012 से चेन्नई टीम के साथ बने हुए हैं। वह सीएसके टीम के तीसरे कप्तान होंगे। आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से ही महेंद्र सिंह धोनी ही टीम की कमान संभाल रहे थे। धोनी ने 213 मैच में कप्तानी करते हुए टीम को 130 मैच में जीत दिलाई है। इनके अलावा सुरेश रैना ने भी 6 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम ने सिर्फ 2 ही मैच जीते थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top