Sports News

धोनी ने Captain Cool का ट्रेडमार्क कराया, कोई दूसरा अब इस्तेमाल नहीं कर पाएगा !

Ad

Dhoni: Captain Cool: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने अपने प्रसिद्ध उपनाम ‘कैप्टेन कूल’ को अब आधिकारिक रूप से ट्रेडमार्क करा लिया है। यह नाम उन्हें मैदान पर उनके शांत स्वभाव और दबाव में निर्णय लेने की क्षमता के लिए मिला था। 16 जून 2025 को ट्रेडमार्क रजिस्ट्री ने इसे स्वीकृति दे दी। धोनी अब इस नाम का उपयोग कोचिंग सेंटर, खेल प्रशिक्षण और अन्य सेवाओं में व्यावसायिक रूप से करना चाहते हैं। ट्रेडमार्क की जरूरत इसलिए पड़ी ताकि कोई अन्य व्यक्ति या संस्था इस नाम का दुरुपयोग न कर सके। चूंकि यह नाम रचनात्मक कृति नहीं है, इसलिए इसे कॉपीराइट नहीं कराया गया। शुरुआत में ‘Captain Cool’ नाम पर आपत्ति हुई थी, लेकिन धोनी की वकील मानसी अग्रवाल ने इसके लंबे समय से धोनी से जुड़े होने का तर्क दिया। अब कयास हैं कि धोनी इस ब्रांड नाम से कपड़ों, परफ्यूम या कोचिंग एकेडमी जैसे उत्पाद या सेवाएं लॉन्च कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top