Dehradun News

एमएस धोनी और देहरादून का कनेक्शन, पत्नी साक्षी ने शेयर किया एक रिपोर्ट कार्ड…

Ad

देहरादून: भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक, महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI UTTARAKHAND CONNECTION) को ना केवल भारत बल्कि विदेशों में भी खूब माना जाता है। मगर भारत में तरह-तरह की चर्चाएं भी चलती है। बिहार, झारखंड और उत्तराखंड के फैंस उनका अपने प्रदेश के साथ कनेक्शन जोड़ने से नहीं थकते। मगर क्या आप जानते हैं कि जन्मस्थली होने के अलावा भी धोनी का उत्तराखंड के साथ एक खास कनेक्शन है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी ने देहरादून (DEHRADUN MS DHONI) की साक्षी के साथ 4 जुलाई 2010 को शादी की थी। 19 नवंबर 1988 को असम के गुवाहाटी में जन्मी साक्षी का शादी से पहले नाम साक्षी सिंह रावत था। अपनी स्कूली शिक्षा उन्होंने वेलहम गर्ल्स स्कूल देहरादून (DEHRADUN SCHOOL SAKSHI DHONI) और जवाहर विद्या मंदिर रांची से पूरी की। जिसके बाद औरंगाबाद से उन्होंने होटल प्रबंधन में स्नातक की डिग्री हासिल की।

चर्चाओं को यह दौर अब दोबारा इसलिए शुरू हो गया है क्योंकि साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक रिपोर्ट कार्ड (INSTAGRAM SAKSHI DHONI REPORT CARD VIRAL) की फोटो साझा की है। यह रिपोर्ट कार्ड तब का है, जब साक्षी दूसरी कक्षा में पढ़ती थी। रिपोर्ट कार्ड देहरादून के रिवर डेल स्कूल का है। साक्षी ने कैप्शन में यह भी लिखा है कि वो दिन उनकी जिंदगी के सबसे बेहतरीन दिनों में से एक रहेंगे। अब यह फोटो वायरल हो गई है और एक बार फिर फैंस धोनी का उत्तराखंड के साथ कनेक्शन देखने लगे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top