Uttarakhand News

बद्रीनाथ धाम पहुंचे मुकेश अंबानी, दान किए पांच करोड़ रुपए

Photo - The Hans India
Ad

देहरादून: भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी बदरीनाथ धाम पहुंचे हैं। उन्होंने दर्शन के बाद मंदिर समिति को पांच करोड़ रुपये का दान दिया है। बता दें कि इस दौरान उन्होंने गीता पाठ पूजा में भाग लिया। कहा जाता है कि भगवान वादरी विशाल के प्रति मुकेश अंबानी की अटूट आस्था है। वह हर साल यहां आकर दर्शन पूजन करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि मुकेश अंबानी अपने सहयोगियों के साथ आज सुबह करीब सात बजे अपने विशेष विमान से देहरादून के जोलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां से सुबह आठ बजे वह विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम पहुंचे और फिर उन्‍होंने पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्हें केदारनाथ धाम भी जाना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top