Nainital-Haldwani News

मुकेश बेलवाल बनें देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश संगठन मंत्री

Ad

हल्द्वानी: गायत्री फ्लोर मील (बेलवाल भोग) के प्रबंधक युवा व्यापारी मुकेश बेलवाल को देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल प्रदेश कार्यकरणी में अहम जिम्मेदारी दी गयी है। प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुँवर ने मुकेश बेलवाल को प्रदेश संग़ठन मंत्री बनाया है। बेलवाल के मनोनयन पर प्रदेश महामंत्री राजकुमार केशरवानी,प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोयल,जगमोहन चिलवाल,युवा प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह कार्की,मण्डल अध्यक्ष अनिल खण्डेलवाल,प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट,राजकुमार नेगी,घनश्याम वर्मा,भाष्कर सुयाल,दीपू थुवाल,पूरन सिंह पूना, कमल मेहरा,अचिंत बीर सिंह,हरजीत चढ़ा,रेवाधर बृजवासी, मनोज खुल्बे, शोभा कन्याल,अंकित गुप्ता,राकेश अग्रवाल,आफताब हुसैन ने बधाई दी है। प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुँवर ने कहा कि मुकेश बेलवाल के प्रदेश संग़ठन मंत्री बनने से संग़ठन आगे बढ़ेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

मुकेश बेलवाल एक युवा व्यापारी हैं। उन्होंने काफी कम वक्त में गौलापार स्थित गायत्री फ्लोर मील (बेलवाल भोग) को राज्यभर में पहचान दी है। नया पद मिलने के बाद युवा व्यापारी मुकेश बेलवाल ने कहा वो व्यापारी के हित में काम करेंगे। उन्होंने बताया कि व्यापारी जीएसटी भरने में आ रही परेशानी से काफी लंबे वक्त से जूझ रहा है। रिटर्न भरने के दौरान के पोर्टल में काफी समस्या सामने आती है जिससे बाद में उन्हें शुल्क देना पड़ता है। मुकेश बेलवाल ने शहर में व्यापारी की सुरक्षा के मुद्दे को भी वो प्रशासन के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापार की तरफ आ रहे है युवाओं को संगठन हर समय सहयोग करेगा, जिससे युवा अपने भविष्य व्यापार में बना सकें।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top