Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के मुकुल चिलवाल का PSB में बतौर PO चयन, पहले कुमाऊं विश्वविद्यालय में मिला था गोल्ड मेडल

Ad

हल्द्वानी: शहर के मुकुल चिलवाल ने कुमाऊं विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडल हासिल करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा में भी कामयाबी हासिल की है। उनका पंजाब एंड सिंध बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। खास बात ये हैं कि वह नौकरी के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे और उन्हें कामयाबी मिली। मुकुल ने अपनी कामयाबी से एक बार एकाग्रता को मूल मंत्र साबित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मूल रूप से गांव पठूरा गोविंदपुर अल्मोड़ा के रहने वाले मुकुल का परिवार मौजूदा वक्त में हल्द्वानी के पीलीकोठी फेज टू में रहता है। मुकुल के पिता का नाम इंद्र सिंह चिलवाल और माता का नाम सुशीला चिलवाल है। मुकुल कामयाबी से परिवार काफी खुश है। मुकुल ने इंटर हल्द्वानी के आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल से पास किया। इसके बाद वह बीटेक करने के लिए देहरादून डीआईटी चले गए। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने एक बार फिर नैनीताल जिले का रुख किया। उन्होंने भीमताल डीएसएस से एमबीए किया। खास बात यह रही कि मुकुल ने कुमांऊ विश्वविद्यालय को टॉप किया। उन्हें गवर्नर से गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ।

इससे पहले मुकुल ने प्राथमिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल से पूरी की। मुकुल ने दसवीं क्लास में डीएवी कोटद्वार में 83 फ़ीसदी अंकों के साथ जिले में टॉप 20 में अपना स्थान बनाया था। पंजाब एंड सिंद बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर नौकरी पाने के लिए उन्हें हल्द्वानी लाइव की पूरी टीम की ओर से हार्दिक बधाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top