National News

ब्रेकिंग: युद्धपोत INS रणवीर में ब्लास्ट होने से भारतीय नौसेना के 3 जवान शहीद

Ad

नई दिल्ली:एजेंसी: मुंबई में युद्धपोत INS रणवीर में ब्लास्ट होने से भारतीय नौसेना के 3 जवान शहीद हो गए हैं और कई घायल बताए जा रहे हैं। , जानकारी के मुताबिक आईएनएस रणवीर पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। इसी दौरान आईएनएस रणवीर में ब्लास्ट हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

जहाज के चालक दल ने तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया।फिलहाल इस ब्लास्ट में किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है। आईएनएस रणवीर में ब्लास्ट कैसे हुआ, इसकी जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

बता दें कि आईएनएस रणवीर एक युद्धपोत है और यह भारतीय नौसेना के राजपूत श्रेणी के 5 विनाशक जहाजों में से चौथा जहाज हैं। इसे अक्टूबर 1986 में नौसेना में शामिल किया गया था। आईएनएस रणवीर 30 अधिकारियों और 310 नाविकों के एक दल द्वारा संचालित किया जाता है। यह हथियारों और सेंसर से लैस है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top