Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी आर्यन जुयाल ने उड़कर लपका कैच, विकेटकीपिंग के कायल हुए फैन्स, देखें वीडियो

Source - Mumbai Indians
Ad

हल्द्वानी: क्रिकेट के मैदान पर उत्तराखंड के लड़के अपना लोहा मनवा रहे हैं। नैनीताल जिले के दो लड़के तो इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेल रहे हैं। जहां आरसीबी ने अनुज रावत को कुछ मुकाबलों में मौका दिया। वहीं हल्द्वानी के आर्यन जुयाल मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े हुए हैं। मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर आर्यन जुयाल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस वीडियो में आर्यन जुयाल विकेटकीपिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रैक्टिस मैच के दौरान गेंदबाज की एक गेंद बल्लेबाज के बल्ले का किनारा लेकर पीछे की तरफ जाती है तो आर्यन जुयाल शानदार तरीके से डाइव मारकर उसे लपक लेते हैं। इस दौरान आर्यन पहले बाईं तरफ हरकत करते हैं फिर दाएं तरफ कूदकर कैच को पकड़ते हैं।

इस वीडियो के कैप्शन में मुंबई इंडियंस ने लिखा है, ” अति उत्तम आर्यन “और इसके साथ ही मुंबई इंडियंस ने अपने प्रशंसकों से आर्यन के इस कैच को रेटिंग देने का आग्रह भी किया है। इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट कर आर्यन जुयाल की तारीफ की है और कहा है कि मुंबई इंडियंस को आर्यन जुयाल को टीम में खिलाना चाहिए।

बता दें कि हल्द्वानी निवासी आर्यन जुयाल को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए के बेस प्राइस पर खरीदा था। मुंबई इंडियंस के पहले मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ ईशान किशन के चोटिल होने के दौरान आर्यन ने विकेटकीपिंग भी की थी। इसके बाद एमआई ने एक वीडियो भी साझा किया था। जिसमें आर्यन सचिन तेंदुलकर से क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top