Udham Singh Nagar News

कुमाऊं न्यूज: रिटायर सूबेदार की हत्या, बेटा ही निकला पिता का हत्यारा !

Ad

हल्द्वानी: शांतिपुरी क्षेत्र में हुई घटना ने पूरे उत्तराखंड को हिलाकर रख दिया है। एक बेटे ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। बेटे ने चाकू गोदकर पिता की हत्या कर दी। मृतक पिता भारतीय सेना से रिटायर हो गए थे। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक मामला शांतिपुरी नंबर-1 का है। शराब के नशे में बेटे ने पिता की हत्या की। मृतक की पहचान पूर्व सैनिक दीवान गिरी के रूप में हुई है जो अपने परिवार के साथ शांतिपुरी नंबर एक में रहते थे। उनका बेटा पुत्र भजमन गिरी नरेश शराब का आदी है। ये भी सामने आया है कि शराब पीने के बाद वह घर पर कई बार झगड़ भी कर चुका है। गुरुवार रात को भी वह शराब पीकर घर आया और और घर में झगड़ा करने लगा। इस दौरान बीच बचाव के लिए जब पिता दीवान गिरी आये गये तो बेटे ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

इसके बाद  दीवान गिरी गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजन आनन फानन में उन्हें किच्छा हॉस्पिटल तो लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने रिटायर फौजी को मृत घोषित कर दिया। यह घटना रात 11 बजे की बताई जा रही है। मृतक के छोटे पुत्र अंकित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने आरोपी भजमन गिरी को चाकू के साथ हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top