Udham Singh Nagar News

रुद्रपुर में बेटे की हत्या करने के बाद मां ने लगाई फांसी

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। एक महिला ने अपने 6 साल के बच्चे को मार दिया। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। वारदात के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई। महिला अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी। माना जा रहा है कि उसने ये कदम घरेलू कलह के वजह से उठाया हो। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान काजल और कुलदीप के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैम्प के शिवनगर निवासी काजल (35) अपने छोटे बेटे कुलदीप (6) को लेकर खेड़ा आई थी। खेड़ में उसके चचिया ससुर रहते हैं। गुरुवार सुबह घर पर मौजूद लोगों ने काजल को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। काजल घरेलू विवाद के चलते रिश्तेदार के घर आई थी, ऐसे में उन्हें अनहोनी का अंदेशा हुआ। दरवाजे को धक्का मारकर खोला गया तो कुलदीप का शव बेड पर पड़ा था तो वही काजल ने रोशनदान में चुन्नी के फंदे से लटकर अपनी जान दे दी।

रिश्तेदारों ने फिर घटना के बारे में पुलिस और काजल के पति को बताया। काजल का 17 साल पहले मेवाराम नाम के व्यक्ति से प्रेम विवाह हुआ था। मेवाराम पेशे से टेलर है। दोनों के तीन बेटे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को सुसाइट नोट बरामद नहीं हुआ है। मेवाराम से पूछताछ में पता चला कि दोनों का विवाद चल रहा था। इसी वजह से वह खेड़ा चले गई थी। काजल ने अपने बेटे कुलदीप की हत्या तकिया से दबाकर की है।

To Top