National News

कक्षा 2 के छात्र का स्कूल में कत्ल, कंडक्टर निकला हत्यारा

Ad

नई दिल्ली। अच्छे स्कूल में अपने बच्चे को पढ़ाने का ख्वाब हर माता-पिता का होता है। उनकी अच्छी शिक्षा के लिए वह अपनी मेहनत की कमाई लगा देते है। लेकिन गुरुग्राम में हुई 7 साल के छात्र की हत्या ने सभी को सकते में डाल दिया है। इस घटना ने मोटी फीस के नाम पर सुरक्षा देने वाले स्कूलों की पोल एक बार फिर खोल दी। मामला सोहना रोड स्थित रियान इंटरनेशनल स्कूल का है। दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले प्रद्दयुम सिंह का शव स्कूर परिसर के वॉशरूम से बरामद हुआ। छात्र के शव के पास से पुलिस को चाकू भी बरामद हुआ । छात्र के शव को सबसे पहले माली ने देखा। उसने इस बारे में स्कूल प्रबंधक को सूचना दी। बच्चे को तत्कल हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उस मृत घोषित कर दिया था। मामला जैसी ही सामने आया अभिभावकों ने स्कूल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। डीसीपी ट्रैफिक सिमरदीप सिंह, डीसीपी साउथ अशोक बख्शी मौके पर पहुंचे।

ADVERTISEMENTS Ad

बस कंडक्टर निकला हत्यारा

 

पुलिस ने मामले जांच के लिए 10 लोगों के हिरासत में लिया। पुलिस की पूछताछ में बस कंडक्टर अशोक कुमार ने अपना जुर्म कबूला।पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने यौन शोषण करने की कोशिश की जब बच्चे ने  विरोध किया गया तो उसने बच्चे की हत्या कर दी। उसने बताया कि चाकू बस में था और वो उसके पास था।

महंगा स्कूल लेकिन सीसीटीवी खराब

रियान स्कूल शहर के महंगे स्कूलों में शुमार है। पुलिस ने जांच के लिए सीसीटीवी की मदद लेनी चाही तो वह खराब निकला। अब सवाल यह उठता है कि अभिभावकों से मोटी फीस लेने वाले स्कूलों में छात्र सुरश्रित नहीं है तो छात्रों की सुरक्षा कौन करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top