Uttarakhand News

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश, हल्द्वानी से जुड़े हैं तार

Ad

हल्द्वानी: प्रदेश में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी और खनन का कारोबार बंद होने का जिम्मेदार कैबिनेट मंत्री को मानते हुए उनके खिलाफ हीरा सिंह ने षड्यंत्र रचा था। यह साजिश चार महीने पहले हल्द्वानी जेल में रची गई थी। मंत्री के प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि नगर के वार्ड 11 बाईपास रोड निवासी कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि हीरा सिंह गेहूं चोरी मामले में अपनी गिरफ्तारी और खनन का कारोबार बंद होने के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को दोषी मानता है। इसी कड़ी में हल्द्वानी जेल में आरोपी की यूपी निवासी सतनाम से मुलाकात हुई।

यहीं पर उसने सतनाम से कहा कि मंत्री की हत्या के लिए प्लान बनाएं। जिसके बाद सतनाम ने अपने दोस्त किच्छा के मो. अजीज उर्फ गुड्डू को बड़ा अपराधी बताते हुए उसे सुपारी देने की बात कही। अन्य साथी हरभजन सिंह के गुड्डू से मिलवाने की बात भी हुई। जब हीरा जेल से छूटकर आया तो उसने कैबिनेट मंत्री की सभाओं में रेकी भी की। चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने सितारगंज कोतवाली पहुंचकर मामले की पूरी जांच की। तीन टीमें बनाई गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top