Uttarakhand News

हल्द्वानी नगर निगम का प्लान जारी, 18 मई तक इन क्षेत्रों में चलेगा बुलडोजर

Ad

हल्द्वानी: शहर में एक बार फिर नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होने वाला है। इस संबंध में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने आदेश जारी किया है। लाइन नंबर 1 से लाइन नंबर 8 तक 12 मई को अतिक्रमण हटाया जाएगा। जबकि 18 मई को कालाढूंगी रोड स्थित कालू सिद्ध बाबा मंदिर से लालडांट तक अतिक्रमण हटाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

नगर निगम ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वह 12 मई सुबह 10:00 बजे तक अपनी दुकान का सामान फुटपाथ व नहर कवरिंग से हटा ले। इसके अलावा ठेले पर व्यवसाय करने वालों से अपील की गई है कि वह चलते फिरते व्यवसाय करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top