Nainital-Haldwani News

बनभूलपुरा:सफाई करने गए नगर निगम कर्मचारी के साथ मारपीट, पुलिस के पास पहुंचा मामला

Ad

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र फिर सुर्खियों में हैं। जहां सफाई करने के गए नगर निगम के कर्मचारी को तीन लोगों ने बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित नगर निगम कर्मचारी का नाम राजेश है। घटना के बाद घायल अवस्था में वह पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। राजेश ने पुलिस को बताया कि वह क्षेत्र में सफाई करने गया था। वहां के रहने वाले नईम और उसके साथियों ने उसे मारा। उन्होंने लाठी, डंडे और चैन का इस्तेमाल किया। वह बड़ी मुश्किल से वहां से भागा। इस मामले पर सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी का कहना है कि पीडित द्वारा घटना के बारे में अवगत कराया गया है और शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसके बाद ही आगे की कार्यवाही होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top