Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के सामने पड़ा मिला चार महीने का भ्रूण…बड़े शर्म की बात है

Ad

हल्द्वानी: मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के ठीक सामने कूड़े का ढेर लगा रहता है। जहां कूड़ा डालने गए नगर निगम के कर्मचारी को आज कुछ ऐसा दिखा कि उसकी आंखें खुली की खुली रह गई। दरअसल कूड़े के ढेर में चार माह का भ्रूण पड़ा हुआ था। जिसके बाद इस बारे में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल सीओ सिटी का कहना है कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलवार को नगर निगम का एक कर्मचारी कूड़ा डालने के लिए मेडिकल कॉलेज के समीप कूड़े के ढेर के पास गया। इस दौरान कर्मचारी ने देखा कि कूड़े के ढेर के बीच एक भ्रूण पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना कर्मचारी ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना के उपरांत मेडिकल पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल आर्या मौके पर आए और उन्होंने भ्रूण को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। चौकी इंचार्ज अनिल आर्या ने बताया कि अविकसित भ्रूण चार माह का है।

सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी ने जानकारी दी और बताया कि घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी लगे हैं। जिनके माध्यम से आरोपित को तलाशने की कोशिश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि भ्रूण को सुबह ही तड़के फेंका गया है। गौरतलब है कि बीते कुछ समय में हल्द्वानी व आसपास के इलाकों से इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। करीब डेढ़ महीना पहले इसी क्षेत्र से ऐसा ही मामला सामने आया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top