Nainital-Haldwani News

नए साल के लिए नैनीताल पुलिस तैयार, हुड़दंगियों को दी चेतावनी और जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Ad

नैनीताल: जिले में नए साल को लेकर पुलिस ने व्यवस्था बनाई है। इसके अलावा पुलिस ने जो नियम बनाए उनका पालन करने की अपील जनता से की है।

ADVERTISEMENTS Ad

जनपद नैनीताल की सम्मानित जनता को नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं।

कृपया आप सभी इन कार्यक्रमो के आयोजन के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कोविड–19 omicron वेरिएंट के संबंध में जारी किए गए सुरक्षा मापदंडों का अवश्य पालन करें।

कोविड–19 के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध महामारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी।

जनपद नैनीताल के सभी सार्वजनिक स्थलों, महवपूर्ण दार्शनिक स्थानों तथा चौराहों पर नैनीताल पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24*7 निगरानी की जा रही है।

जगह–जगह पर पुलिस की मोबाइल तथा स्टेटिक टीमें लगाई गई हैं।

कृपया किसी भी अप्रिय तथा अपराधिक घटनाओं के घटित होने पर तत्काल जनपद पुलिस की हेल्पलाइन नंबर डायल 112 तथा पुलिस जिला नियंत्रण कक्ष–05942–235847 पर संपर्क करें।

31 दिसंबर फेस्टिवल तथा नव वर्ष स्वागत समारोह के दौरान शराब पीकर हुडदंग मचाने, अपराधिक गतिविधिया करने तथा सांप्रदायिक सौहार्द को ठेस पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस द्वारा वैधानिक व दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top