Nainital-Haldwani News

नैनीताल:DM गर्ब्याल को मिली शिकायत तो तुरंत लिया एक्शन,बस स्टेशन में बिजली के बिल होंगे जमा

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल के सौन्दर्यकरण, हैरीटेज भवनों एवं सड़कों के पुनःविकास की दिशा में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल लगातार काम कर रहे हैं। जिलाधिकारी गर्ब्याल ने शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में पाॅवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों हेतु तैयार की गयी कार्य योजना के बारे में शहर के गणमान्य व्यक्तियों को अवगत कराते हुए विस्तार से चर्चा की।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी गर्ब्याल ने रेमजे रोड एवं तल्लीताल बाजार, डांट चैराहे, मल्लीताल बाजार, पालिका बाजार, राम सेवक सभा एवं रामलीला ग्राउण्ड, रिक्सा स्टैण्ड, ओपन एयर थियेटर को हैरीटेज के रूप में विकसित करने हेतु जानकारी दी। इसके साथ ही शहर में पार्किंग व्यवस्था हेतु किये जा रहे कार्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। जिलाधिकारी द्वारा शहर के लिए तैयार कराई गई कार्य योजना पर सभी गणमान्य व्यक्तियों ने तारीफ करते हुए शहर के सौन्दर्यकरण कार्य में पूर्ण सहयोग करने की बात कही।

मारूति नन्दन साह ने सीवर लाइनों के विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की डीएम से की। उन्होंने बताया कि सीवर लाइनों की समस्या समाधान हेतु उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। मारूति नन्दन साह सहित सभी व्यक्तियों के सुझाव पर तल्लीताल में आरामशीन के पास खाली भूमि पर पार्किंग व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने बस स्टेशन में विद्युत बिलों के जमा करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत को दिये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top