Election Talks

एक क्लिक में जानें नैनीताल जिले की सभी विधानसभा सीटों पर वोटिंग का हाल…आप भी करें मतदान

Ad

हल्द्वानी: विधानसभा चुनावों के लिए मतदान जारी है। हर 2 घंटे में निर्वाचन आयोग तमाम विधानसभा क्षेत्रों का मतदान प्रतिशत साझा कर रहा है। इसी कड़ी में आयोग ने नैनीताल जिले की 6 विधानसभा सीटों का मतदान प्रतिशत जारी किया है। बता दें कि 11:00 बजे तक नैनीताल जिले की कालाढूंगी विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा मतदान हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर लालकुआं विधानसभा सीट है। जबकि हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र का नंबर चौथे स्थान पर है। सबसे कम वोटिंग परसेंटेज नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में है। गौरतलब है कि सुबह 9:00 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग परसेंटेज नैनीताल में था। कुमाऊं मंडल के कई विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम मशीन खराब होने की वजह से बाधाएं भी उत्पन्न हुई है। हालांकि उन्हें निर्वाचन आयोग की तरफ से जल्द से जल्द सुलझा लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top