Jobs

अच्छी खबर: नैनीताल बैंक में निकली क्लर्क की भर्ती, 15 फरवरी से पहले करें आवेदन

Ad

नैनीताल: बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। नैनीताल बैंक ने कई पदों पर भर्तियां निकाली है। जिनमें क्लर्क और मैनेजमेंट ट्रेनी के पद शामिल हैं। बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह जल्द ही आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि नैनीताल बैंक में क्लर्क और मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 100 रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली है। इन सभी पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए एक फरवरी 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.co.in के जरिए 15 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि कुल 100 पदों में 50 पद मैनेजमेंट ट्रेनी जबकि 50 पद क्लर्क के लिए भरे जाने हैं। ध्यान देने योग्य बात यह भी है कि इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र सीमा 21 से 30 वर्ष के बीच ही होनी चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 1500 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। साथ ही बता दें कि अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए ही किया जाएगा।

नैनीताल बैंक द्वारा भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी 50 फ़ीसदी नंबरों के साथ पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास संबंधित क्षेत्र में काम करने का अनुभव भी होना अनिवार्य है। ज्यादा जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top