Nainital-Haldwani News

भारतीय क्रिकेटरों की पसंद बना नैनीताल, धोनी के बाद शमी पहुँचे सरोवर नगरी

Ad

Mohmmad Shami Indian cricketer in Nainital:-भारतीय क्रिकेट टीम के काफ़ी मशहूर और चमकते सितारे मोहम्मद शमी शनिवार को हरिद्वार से होते हुए नैनीताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बच्चियों के साथ फोटो खिंचवाई और आटोग्राफ दिए। इस साल हुए विश्वकप क्रिकेट में शमी ने सर्वाधिक 24 विकेट चटकाए थे। अपने शानदार प्रदर्शन के कारण वह काफी चर्चा में भी रहे। विश्व कप में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाने के बाद बीते शनिवार अचानक नैनीताल पहुंचकर शमी ने अपने फैंस को चौंका दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दे कि शनिवार को वह सेंट मैरी कॉलेज में अपनी भतीजी फातिमा को लेने पहुंचे थे। उन्हें अचानक कॉलेज में देख कॉलेज की छात्राएं और विद्यालय स्टाफ हक्के-बक्के रह गए। नैनीताल जिले में बड़ी ठंड के कारण सेंट मैरी स्कूल में शीतकालीन छुट्टियां शुरू होने वाली है। जिसके कारण शमी बीते शनिवार नैनीताल सेंट मैरी कॉलेज में अपनी भतीजी को लेने पहुंचे। प्रधानाचार्य मंजुसा के अनुसार एकाएक शमी के आने से वह खुद भी हैरान रह गई थी।

बताते चले कि शमी की भतीजी फातिमा सातवीं में जबकि उनकी चचेरी बहन अमीरा सेंट मैरी कॉलेज में छठी कक्षा में पढ़ती है। शमी करीब 40 मिनट तक कालेज में रहे। इस दौरान उन्होंने कालेज परिसर का भ्रमण किया और शैक्षणिक वातावरण की भी सराहना की। क्रिकेटर शमी का प्रांतीय सीनियर एल्सी, मैनेजर रेव, सीनियर शीबा, – प्रिंसिपल मंजूषा, एलेन, कैनोला, अनिमा, शेरिल, मारिया, संदीप सिंह बीमा ने स्वागत किया।

नैनीताल से लौटते वक्त मास्क लगाए गाड़ी में बैठे शमी को क्रिकेट प्रेमियों ने पहचान लिया जिसके चलते उनके आस पास लोगों का तांता लग गया। मो. समी ने भी अपने फेंस को निराश नहीं किया, बल्कि थैंक्स बोलकर व थम्स दिखाकर उनका शुक्रिया अदा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top