Nainital-Haldwani News

नैनीताल : बेतालघाट में पहाड़ी से बहने लगा दूध! वीडियो वायरल हुआ तो दर्शन के लिए पहुंचने लगे लोग

Ad

Betalghat| Nainital | Milk Flow : नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र में शनिवार को एक अजीब घटना सामने आने की सूचना से लोगों में उत्सुकता बढ़ गई। मुख्य बाजार के पास पहाड़ी से सफेद रंग का तरल पदार्थ बहता दिखाई दिया….जिसे कुछ लोगों ने दूध बताया।

ADVERTISEMENTS Ad

पहाड़ी से दूध जैसा पदार्थ बहता देखकर वहां से गुजर रहे लोग रुक गए। कुछ ही समय में इसकी जानकारी आसपास के लोगों तक पहुंच गई। लोगों ने मौके पर पहुंचकर घटना के वीडियो बनाए…जो इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल होने लगे।

घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों ने इसे आस्था और चमत्कार से जोड़कर देखा। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि पहाड़ी के ऊपर स्थित दुर्गापुरी मंदिर से दूध रिसकर नीचे की ओर आया हो सकता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर की दिशा से रिसाव होने की बात सामने आने के बाद घटना को लेकर चल रही चमत्कार वाली चर्चाओं पर काफी हद तक विराम लग गया। हालांकि पहाड़ी से सफेद तरल पदार्थ बहने की वास्तविक वजह को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

फिलहाल बेतालघाट में पहाड़ी से दूध जैसा पदार्थ बहने का वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top