Nainital-Haldwani News

नैनीताल-भवाली मार्ग को लेकर आया अपेडट,हल्के वाहनों के लिए राहत तो भारी को करना पड़ेगा इंतजार

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में शुक्रवार को लगातार हो रही बरसात की वजह से भवाली नैनीताल मार्ग भारी भूस्खलन की वजह से बंद हो गया था। मार्ग के बंद होने की वजह से रूट को डायवर्ट किया गया है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की ओर से अपडेट जारी हुआ है। जिला प्रशासन व लोनिवि कि कोशिश है कि हल्के वाहनों के आवागमन हेतु मार्ग को खोला जाए। इसके लिए लोनिवि डिवीजन द्वारा पोकलैंड मशीन लगाकर कर कटिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि मौसम की गतिविधियों, आईटीआई की सुरक्षा के दृष्टिगत लोनिवि भवाली द्वारा कार्य किया जा रहा हैं। अधिशासी अभियंता लोनिवि भवाली दीपक गुप्ता स्वयं मौके पर अपनी टीम के साथ मौजूद रहकर कटिंग का कार्य करवा रहे है। उन्होंने बताया कि हल्के वाहनों के लिए मोटरमार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि जिले में लगातार बारिश हो रही है और अभी भी 15 मार्ग बाधित है, जिसमे एक राज्यमार्ग है। लगातार हो रही बारिश के वजह से भूस्खलन हो रहा है और मैदानी क्षेत्रों में नाले उफान पर हैं। हल्द्वानी की बात करें तो कई कॉलोनियों में पानी घर के अंदर घुस गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top