Nainital-Haldwani News

दुखद खबर: नैनीताल भाजपा के नेता की सड़क हादसे में मौत, दोस्त भी घायल

Ad

नैनीताल: सरोवर नगरी से एक बड़ी ही दुखद खबर सामने आई है। सड़क हादसे ने एक युवा नेता की जान ले ली है। नैनीताल भाजपा नगर मंडल के उपाध्यक्ष आशीष कटियार की मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि उनके साथी अभी घायल अवस्था में है। जिसका इलाज रामपुर जिला अस्पताल में चल रहा है। आशीष के परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल नैनीताल निवासी 27 वर्षीय आशीष कटियार अपने दोस्त ललित के साथ सोमवार को स्कूटी से रामपुर गए थे। वह परिवार के किसी बीमार सदस्य के लिए दवा लेने के लिए गए हुए थे। जब रात में लौट रहे थे तो स्वार में एक अज्ञात वाहन ने उन को टक्कर मार दी। जिससे आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका दोस्त ललित घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद परिवार जनों को सूचना दी गई। साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें रात में ही नैनीताल से कई लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे। अब आशीष के शव को नैनीताल लाया जा रहा है। आशीष के घर में उनके माता-पिता, पत्नी और 4 साल का बेटा भी है। उनके निधन पर केंद्रीय राज्य मत्री अजय भट्ट ने भी शोक व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top