Uttarakhand News

MBPG से पहाड़ों को पोलिंग पार्टियों का रवाना होने का दौर जारी, डीएम की अहम प्रेसवार्ता

Ad

हल्द्वानी: चुनाव प्रचार थमने के बाद कल विधानसभा चुनाव के मतदान होने हैं और हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही है। हालांकि दूरस्थ क्षेत्रों में कल भी पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई थी। छह विधानसभा चुनाव में पोलिंग पार्टी आज रवाना हुई है। 24 पोलिंग पार्टी कल रवाना हो गई थीं। उत्तराखंड में 1000 पोलिंग बूथ है विधानसभा में सभी जगह पोलिंग पार्टियों ने रिपोर्ट कर लिया। सभी कर्मचारियों को ईवीएम के बारे में भी जानकारी दी गई।ईवीएम पोलिंग बूथ में सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षित पहुंच चुकी है। कर्मचारियों को पोलिंग बूथ के लिए जितने भी सामग्री दी गई है, सभी को चेक किया गया है। वही हर बूथ पर एक एवीएम की मशीन एस्ट्रा दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जिले की 6 विधानसभाओं को बांटा गया 35 जोन 106 सेक्टर में बाटा गया है। दूरस्थ इलाकों की 24 पोलिंग पार्टियों को एक दिन पहले ही रवाना कर दी थीं। 984 पोलिंग पार्टियां आज जिले की छह विधानसभाओं में रवाना कर दी थीं।

निर्वाचन विभाग ने जिले में 635 मतदेय स्थल और 1008 पोलिंग बूथ बनाए गए है। जिले में 13 अधिकारियों के अधीन सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। सीआरपीएफ आईटीबीपी और आईआरबी की 9 कंपनियां भी तैनात की गई है। 1600 होमगार्ड और 400 वन विभाग व पीआरडी के जवान भी तैनात किए गए है. 12 राजपत्रित अधिकारी, 12 निरीक्षक, 85 दरोगा भी तैनात किए गए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top