
ICSE Result Nainital | All Saints College Nainital | Board Exam Result | Uttarakhand Education | School Toppers : आईसीएसई बोर्ड परीक्षा परिणामों में नैनीताल के All Saints College Nainital की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 99.5 प्रतिशत रहा….जिससे स्कूल में खुशी का माहौल है।
12वीं कक्षा में सईदा अमान कामरान ने 99.5 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं संभावी साह ने 99 प्रतिशत के साथ दूसरा और अनन्या गुप्ता ने 97 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।
10वीं कक्षा में मान्या आशी ने 97.4 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया। आकांक्षा अग्रवाल 96.4 प्रतिशत के साथ दूसरे और आर्या अग्रवाल 95 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजिना रिचर्ड्स ने कहा कि इस वर्ष 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में शत-प्रतिशत छात्राएं सफल रही हैं…जो स्कूल के लिए गर्व की बात है।
बेहतरीन परीक्षा परिणाम से न केवल छात्राओं और अभिभावकों में खुशी है….बल्कि पूरे विद्यालय में उत्साह का माहौल बना हुआ है।






