Nainital-Haldwani News

पवित्र रिश्ते की आड़ में घिनौना काम, मैरेज ब्यूरो संचालक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म

Ad

हल्द्वानी: 22,मार्च  2018

ADVERTISEMENTS Ad

शादी जैसे पवित्र रिश्ते के नाम पर दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम देने का हैरअंगेज़ मामला सामने आया है। जहां एक मैरेज ब्यूरो संचालक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अल्मोड़ा एसएसपी ने घटनास्थल हल्द्वानी दर्शाते हुए मुकदमे को मुखानी थाने के लिए स्थानांतरित कर दिया।

मामले के अनुसार मल्ला हिम्मतपुर नायक कुसुमखेड़ा निवासी अरुण तिवारी ने अल्मोड़ा में मैरिज ब्यूरो का कार्यालय खोला। वहां पर अल्मोड़ा जिले के जैंती में रहने वाली युवती ने अल्मोड़ा विंध्यवासिनी मैरिज ब्यूरो में 24 जून 2016 को रजिस्ट्रेशन कराया, लेकिन एक साल तक उसके पास कोई रिश्ता नहीं आया । इसके बाद उसने मैरेज ब्यूरो संचालक से बात की। इसके बाद रिश्ते की बातस करने के लिए अरुण तिवारी ने युवती को 18 अगस्त 2017 को  हल्द्वानी बुलाया।

युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे एक लड़के की फोटो दिखाई। उसने किसी कारण से फोटो वाले युवक से रिश्ता जोड़ने से मना कर दिया। इसके अरुण की नियत फिसल गई। युवती का आरोप है कि 18 अगस्त को अरुण ने उसे बुलाया और प्यार का इजहार करने लगा। इसके बाद दोनों के बीच अक्सर बातें होने लगी।  आरोपी ने युवती को तिकोनिया स्थित रेस्टोरेंट में बुलाया। युवती के अनुसार अरुण ने चार दिसंबर को अपने जन्मदिन के बहाना बनाकर उसे  मल्ला हिम्मतपुर कुसुमखेड़ा स्थित घर पर बुलाया। उस दौरान घर पर कोई नहीं था। उसने युवती से शादी करने की बात कही और दुष्कर्म को अंजाम दे दिया।

युवती के मुताबिक रातभर साथ रखने के बाद सुबह अरुण ने जल्द शादी का झांसा देकर अल्मोड़ा भेज दिया। बदनामी से डर से उसने ये बात किसी को भी नहीं बताई। अब अरुण से इंकार करने पर युवती ने पुलिस से शिकायत की है। इस मामले पर थानाध्यक्ष मुखानी कमाल हसन ने बताया कि अल्मोड़ा पुलिस ने निल में मुकदमा दर्ज कर इसे मुखानी थाने के लिए हस्तांतरित किया। मुखानी थाने में आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top