Nainital-Haldwani News

नैनीताल मल्लीताल में महिला ने खुद को लगाई फांसी…एक दिन पहले पति से हुआ था विवाद

नैनीताल मल्लीताल में महिला ने खुद को लगाई फांसी...एक दिन पहले पति से हुआ था विवाद
Ad

नैनीताल: पर्यटक नगरी से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। यहां मल्लीताल निवासी एक महिला ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या (Suicide by hanging) कर ली है। अभी तक पारिवारिक कलह को इसका बड़ा कारण माना जा रहा है। पति के साथ विवाद ने पत्नी को इतना परेशान कर दिया कि उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार स्टाफ हाउस (staff house mallital Nainital) निवासी प्रेम कुमार मल्लीताल एरिया में स्थित कृष्णा ज्वेलर्स में काम करते हैं। सोमवार दोपहर को उनका अपनी पत्नी बबली आर्य के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। हालांकि तब तो घर में सबके समझाने के बाद मामला ठंडा हो गया। रात को भी सबकुछ नॉर्मल था।

परिवार ने खाना खाया और सभी अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। सुबह जब प्रेम कुमार के बड़े भाई की पत्नी बाथरूम के लिए गई तो उसके होश उड़ गए। उसने वहां बबली (Babli Arya) को छत के सहारे रस्सी के फंदे पर झूलता हुआ देखा। जब वह चिल्लाई तो बाकी लोग भी इकठ्ठा हो गए। बबली को नीचे उतारा गया मगर तबतक देर हो चुकी थी।

महिला की मौत (Woman died) के बाद तो घर में कोहराम मच गया। फिर पुलिस को सूचना दी गई तो कोतवाली एसएसआई (SSI) प्रेम विश्वकर्मा, एसआई हरीश सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वहां आ गए। हरीश सिंह ने जानकारी दी और बताया कि पारिवारिक क्लेश के चलते आत्महत्या का मामला लग रहा है। स्वजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम (Postmartem) के बाद स्थिति क्लियर हो जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top