Uttarakhand News

नैनीताल-मसूरी वीकेंड पर हुए पैक, कई सैलानियों को वापस लौटना पड़ा

नैनीताल में फर्जी गाइडों की खैर नहीं, अब ड्रेस कोड में नजर आएंगे असली टूरिस्ट गाइड
Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के कम होने के बाद वीकेंड पर पर्यटक स्थल पैक रहते हैं। उत्तराखंड में ऐसा ही नजारा मसूरी और नैनीताल में देखने को मिल रहा है। वीकेंड होते ही सड़कों पर जाम और होटल फुल नजर आते हैं। दोनों ही शहरों में 80 प्रतिशत होटल बुक हैं। इन दोनों शहरों के अलावा लैंसडौन, हरिद्वार, ऋषिकेश में भी काफी पर्यटक पहुंच रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल में नौकायन करने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा, वहीं जू को जाने वाली शटल सेवा पैक रही। हालांकि इस बार नैनीताल में होटल के रेट बढ़े हैं। पहले कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच किराया करीब 40-60 प्रतिशत कम था। हल्द्वानी, कालाढूंगी और भवाली मार्गों पर जाम लगा रहा। इसके बाद भी वीकेंड पर सैलानी बारापत्थर, केव गार्डन, रोप वे, किलबरी, हिमालय दर्शन, खुर्पाताल, स्नोव्यू, टांकी बैंड पहुंच रहे हैं। इस बार बड़े होटलों के अलावा छोटे होम स्टे से जुड़े लोगों को भी अच्छा काम मिलने की उम्मीद है, क्योंकि सैलानी ग्रामीण क्षेत्रों में भी जा रहे हैं।

दूसरी ओर मसूरी में पर्यटकों और यात्रियों को होटल और गेस्ट हाउस नहीं मिलने से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई सैलानी वापस देहरादून लौट गए तो सड़कों और दुकानों के छज्जे के नीचे रात बिताई। इसके अलावा कई सैलानी वाहनों में ही सो गए। सैलानियों को कमरों की तलाश में मशक्कत करनी पड रही है वीकेंड में यह कुछ ज्यादा है। लंबे बाद पर्यटकों को देखने से व्यापारी खुश हैं और उन्हें उम्मीद है कि यह संख्या ऐसे ही बने रहे। बता दें कि कैम्पटी, धनोल्टी और बुराशंखंडा में भी होटल पैक हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top