Nainital-Haldwani News

नैनीताल पहुंचे सीएम धामी, सभी से शेयर किया मिशन APPLE

Ad

देहरादून: सरोवर नगरी में पर्यटन की रफ्तार कोरोना काल के बाद तेज हुई है, इसमें कोई दोराय नहीं है। सीएम धामी का भी कहना है कि नैनीताल में भीड़ आ रही है मगर अवैध गतिविधियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी नैनीताल पहुंचने के उपरांत नैनीताल क्लब में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को नैनीताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नैनीताल क्लब में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सीएम ने सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के संकल्प को दोहराया। साथ ही सीएम धामी ने उत्तराखंड को सेब कैपिटल बनाने का भी संकल्प किया। इस बारे में उन्होंने प्लान साझा किया।

सीएम धामी ने कहा कि एपल मिशन के अंतर्गत हर साल दो लाख सेब के पौधे लगाए जाएंगे। सेब उत्पादन में राज्य को नंबर वन बनाया जाएगा। उन्होंने समान नागरिक संहिता के लिए कमेटी का उल्लेख करते हुए हर बूथ से 50 सुझाव प्रेषित करने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी है। सीएम के अनुसार कॉमन सिविल कोड उत्तराखंड में जल्द लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कैलाखान से आते समय बलियानाला का निरीक्षण कर बजट जारी होने की जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top