Nainital-Haldwani News

क्वारंटाइन सेंटर को लेकर नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने की घोषणा

Ad

गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने जिला पंचायत नैनीताल के आठों विकासखण्ड में निवास करने वाली जनता से अपील की है कि इस कोरोना संक्रमण की महामारी में आपसी सहयोग एवं तालमेल से ग्राम पंचायत का सहयोग करें एवं बाहरी राज्यो से आने वाले उत्तराखण्डवासियों से निवेदन किया कि वह सीधे अपने घर न जाकर क्वारनटाइन सेन्टर में जायें एवं ग्रामपंचायत का सहयोग करें। अध्यक्ष बेला तोलिया ने समस्त खंड विकासअधिकारियों से निवेदन कियाहै कि ग्राम पंचायतों को सभी सुविधाएं सुनिश्चित करवायें।

ADVERTISEMENTS Ad


जिलापंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने लामाचैड़, पनियाली, फतेहपुर, धूनी नं0 1, चैसला एवं बसानी आदि जगहों के क्वारंटाइन सेंटरों का निरीक्षण किया एवं आगें भी निरीक्षण करती रहेंगी। उन्होंने घोषणा की कि आठों विकास खण्ड के एक-एक क्वारंटाइन सेंटर जो सबसे उत्कृष्ट कार्य करेंगे एवं सभी तरह की सुविधाएं मुहैया करा रहे होगें उस सेंटर की ग्रामसभा को अध्यक्ष महोदया की तरफ से एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा। अध्यक्ष महोदया की तरफ से आठ विकास खंडों में कुल आठ लाख रुपये का पुरुस्कार दिया जायेगा।जिला पंचायत नैनीताल इस संक्रमण काल में सदैव आपके साथ है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top