Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड: आमा ने बैंक से 11 हजार रुपए निकाले और बंदर लेकर भाग गए, चार दिन बाद आया अपडेट

Ad

हल्द्वानी: पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों बंदरों का आतंक है। गांव में बंदर फसलों के अलावा लोगों को भी खूब परेशान करते हैं। कई बार बच्चों को काटने के भी मामले सामने आए हैं। वहीं एक मामला नैनीताल जिले से सामने आया हैं, जहां एक आमा यानी बुजुर्ग महिला का पर्स लेकर बंदर भाग गया।

ADVERTISEMENTS Ad

महिला के पर्स में 11 हजार रुपए थे। आमा बैंक से पैसे निकालकर वापस लौट रही थी और तभी ये वाक्या हुआ। लेकिन आमा को उनका पर्स मिल गया है और उसमें पूरे 11 हजार रुपए थे।

जानकारी अनुसार अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर सुयालबाड़ी (रामगढ़) स्थित एक बैंक से पैसे लेकर लौट रही बुजुर्ग देवकी देवी को रास्ते में बंदरों के घेर लिया। आमा को बचाने के लिए हल्ला हुआ तो बंद भाग तो गए लेकिन उनका बैग भी ले गए। थैले में रखे पर्स में 11 हजार रुपये भी थे। परेशान आमा ने गांव के लोगों को इस बारे में बताया। एक महिला के लिए 11 हजार रुपए बहुत होते हैं।

ऐसे में शनिवार को अल्मोड़ा निवासी सुनील गोस्वामी ने दूरबीन से पहाड़ी का जायजा लिया। इसी दौरान उन्हें करीब सौ मीटर ऊपर तीखी पहाड़ी पर थैला नजर आया। इसके बाद बैग को वहां से निकाला गया और आमा को सूचना दी गई। गांव से बुलाकर पर्स में रखी धनराशि आमा को लौटाई गई।

ये मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस तरह का शायद ही कोई मामला सामने पहले आया हो। हालांकि लोगों का कहना है कि शुक्र है कि बंदरों ने आमा पर हमला नहीं किया वरना कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। पर्स वापस मिला तो आमा काफी भावुक हो गई, उन्होंने ग्रामीणों को मदद के लिए धन्यवाद किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top